![]() |
| POCO X8 Power vs realme P4 Power vs vivo T5 |
POCO X8 Power vs realme P4 Power vs vivo T5: किस फोन में मिलेगी सबसे दमदार बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस?
त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। मिड-रेंज सेगमेंट में POCO X8 Power, realme P4 Power और vivo T5 ऐसे फोन हैं, जिनमें अलग-अलग खूबियां देखने को मिलती हैं। ऐसे में सिर्फ कीमत या ब्रांड देखकर फोन चुनना सही फैसला नहीं होगा। अगर आपकी प्राथमिकता लंबी बैटरी, मजबूत बॉडी, बेहतर कैमरा या तेज परफॉर्मेंस है, तो तीनों फोन की खासियतों को समझना जरूरी है।
POCO X8 Power vs realme P4 Power vs vivo T5: डिजाइन में कौन आगे?
तीनों स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। vivo T5 का वजन 199 ग्राम है, इसलिए यह तीनों में हल्का विकल्प है। realme P4 Power अपने ट्रांससिल्वर फिनिश के कारण प्रीमियम लुक देता है।
दूसरी तरफ, POCO X8 Power को मजबूती को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें Gorilla Glass Victus 2 के साथ IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई हैं। यानी धूल और पानी के अलावा हाई-प्रेशर वॉटर जेट जैसी परिस्थितियों में भी फोन को बेहतर सुरक्षा मिलती है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए कौन बेहतर?
कैमरे के मामले में तीनों फोन अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं। vivo T5 में 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
POCO X8 Power में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। इसका 32MP फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ HDR, पोर्ट्रेट, AI ब्यूटी, डुअल वीडियो और ऑटो सीन डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
realme P4 Power में 50MP OIS कैमरा और अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है, जिससे रोजमर्रा की फोटोग्राफी के लिए अच्छा विकल्प मिलता है।
परफॉर्मेंस में किसका प्रोसेसर दमदार?
तीनों फोन में अलग-अलग चिपसेट इस्तेमाल किए गए हैं। vivo T5 में MediaTek Dimensity 7500, realme P4 Power में Dimensity 7400 और POCO X8 Power में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है।
POCO X8 Power में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज जैसी तकनीक भी मिलती है। इससे ऐप लोडिंग, मल्टीटास्किंग और बड़ी फाइल ट्रांसफर करने में तेज अनुभव मिलने की उम्मीद रहती है।
बैटरी में POCO और realme की सीधी टक्कर
बैटरी के मामले में POCO X8 Power और realme P4 Power काफी आगे नजर आते हैं। POCO में 10,000mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग दी गई है। कंपनी के अनुसार यह 29 घंटे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, 68 घंटे ऑनलाइन म्यूजिक और 29 दिन तक स्टैंडबाय दे सकती है। 1600 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी की क्षमता 80 प्रतिशत रहने का दावा किया गया है।
realme P4 Power में 10,001mAh बैटरी और 80W चार्जिंग मिलती है। वहीं vivo T5 में 7,050mAh बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग दी गई है।
कौन सा फोन आपके लिए सही रहेगा?
अगर आपकी पहली प्राथमिकता बैटरी और मजबूती है, तो POCO X8 Power सबसे ज्यादा आकर्षक विकल्प बनता है। वहीं बड़ी बैटरी के साथ प्रीमियम डिजाइन चाहिए तो realme P4 Power पर विचार किया जा सकता है। हल्का फोन और अच्छा कैमरा अनुभव चाहने वाले यूजर्स के लिए vivo T5 एक विकल्प हो सकता है।

